
अशरफ अली भोपाल। गर्मी की शुरुआत होते ही भदभदा डैम के आसपास मगरमच्छों की सक्रियता बढ़ने लगी है। डैम और इसके आसपास के क्षेत्रों में मगरमच्छों के दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों में डर का माहौल है।
बताया जा रहा है कि पानी का स्तर घटने और तापमान बढ़ने के कारण मगरमच्छ किनारों की ओर आ रहे हैं। सुबह और शाम के समय इनकी गतिविधियां अधिक देखी जा रही हैं। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और डैम के पास अनावश्यक रूप से जाने से बचने की अपील की है।
प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी है और संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
