8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सहायक सचिव, लोकायुक्त की कार्रवाई से परासईं में हड़कंप

दमोह: जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत परासईं में सागर लोकायुक्त टीम ने कथित रूप से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक सचिव राजेश सिंह लोधी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता संजू रैकवार का आरोप है कि उनके एवं उनकी माता के प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य के एवज में करीब 30 हजार रुपये की मांग की गई थी।

उनका कहना है कि पहले 20 हजार रुपये लिए जा चुके थे, जिसके बाद दोबारा 8 हजार रुपये की मांग की गई।शिकायत के बाद सागर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक सचिव को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया। मामले में लोकायुक्त पुलिस द्वारा आगे कीर्ति वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

बमनी के पास स्टीयरिंग फेल होने से पलटा डीजल से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला

Thu Jul 30 , 2026
दमोह: जिले में बमनी के पास मंगलवार को डीजल से भरा एक टैंकर स्टीयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि या बड़ा हादसा नहीं हुआ। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like