जमुनिया में पदस्थ सचिव धन प्रसाद तिवारी निलंबित

सागर।

जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी ने ग्राम में कराए गए विकास कार्यों के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर जनपद पंचायत बंडा के ग्राम पंचायत जमुनिया सचिव धनप्रसाद तिवारी को निलंबित कर दिया है।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी निलंबन आदेश के अनुसार जनपद पंचायत बंड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रतिवेदन के अनुसार तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत झागरी वर्तमान ग्राम पंचायत जमुनिया सचिव धनप्रसाद तिवारी से जनपद पंचायत बंड़ा कार्यालय द्वारा रामजी दांगी तत्कालीन सरपंच झागरी के कार्यकाल में कराए गए निर्माण कार्यों के फाइल, बिल व्हाउचर एवं माप पुस्तिका चाहे गये जिसमें सचिव ने पेयजल परिवहन, नल जल योजना, नल कूप खनन एवं मोटर पंप की फाईले तो प्रस्तुत की लेकिन ग्रेवल सड़क निर्माण से संबंधित केवल ईपीओ ही प्रस्तुत किए। कार्यों की माप पुस्तिका एवं ग्रेवल सड़क निर्माण की फाईल, बिल व्हाउचर एवं माप पुस्तिका प्रस्तुत नहीं की गई जिससे कराए गए कार्यों का मूल्यांकन नहीं हो सका। इस संबंध में धनप्रसाद तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर समयावधि में जबाब चाहा गया। सचिव धनप्रसाद तिवारी द्वारा प्रस्तुत किया गया जवाब समाधानप्रद नहीं पाए जाने के कारण सचिव धन प्रसाद तिवारी अधिरोपित आरोपों मे दोषी प्रतीत होते हैं। इस लिए उन्हें निलंबित किया गया है।

Next Post

अतिक्रमण हटा पौधे लगे अब बन गया फलदार बगीचा

Thu May 1 , 2025
बालाघाट। वारासिवनी में नरोड़ी गांव ने पौधरोपण के कार्य मे मिसाल पेश की है। यहाँ आज से 2 साल पहले पंचायत की भूमि पर गांव के लोगो द्वारा लावारिस जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था। गांव के ही लोगों में किसी ने पशु बांधने के लिए शेड बना रखे थे, […]

You May Like