मप्र में बढ़ा धर्मांतरण, भगवाधारी सरकार क्या फिर जीत पाएगी: टी राजा

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबरन धर्मांतरण को लेकर कानून बना हुआ है सख्त सजा का प्रावधान है लेकिन सरकार सिर्फ कानून पारित कर कागजों में रख देती है जिसके चलते मप्र में तेजी से हिंदुओं धर्मांतरण बढ़ रहा है। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो आदिवासी और हिंदू समाज खत्म हो जाएगा। आने वाला समय युद्ध का होगा जिसकी हमें तैयारी भी करनी होगी अगर ऐसा नहीं किया तो हमारी पीढ़ी गुलाम हो जाएगी। यह बयान तेलंगाना की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा ने जबलपुर में हिंदू सेवा परिषद की गदा यात्रा में शामिल होते हुए दिया। आगे उन्होंने नौदरा ब्रिज चौराहे पर सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कहा कि सीएम मोहन यादव को यूपी की तर्ज पर करना होगा वहां अगर कोई हमारी बहन-बेटी को आंख उठाकर भी देखता है, तो सख्त कार्रवाई होती है। हिंदू समाज के लोगों ने मिलकर भगवा सरकार बनाई लेकिन धर्मांतरण नहीं रूका। इस पर सीएम को विचार करना होगा कि अगर ऐसे ही धर्मांतरण चलता रहा तो क्या भगवाधारी सरकार फिर मप्र में जीतेगी। मोहन भैय्या से निवदेन है कि वे बहन-बेटी की सुरक्षा सुनिश्चित करें। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो धीरे-धीरे आदिवासी और

हिंदू समाज खत्म हो जाएगा।

हमें हनुमानजी जैसा बनना होगा

टी राजा ने गदा यात्रा के दौरान कहा कि जितने भी गदाधारी हैं वे चुनाव के समय जब बैलेट मशीन में बटन दबाने जाएंगे तो उन्हें सिर्फ एक ही सिंबल दिखाई देता है और वह भगवे का है और गदा यात्रा का उद्देश्य है कि हमें हनुमानजी जैसा बनना होगा। घर में घुसकर मारने की आज जरूरत आन पड़ी है। हम सबको मिलकर उसी राह पर चलना है।

ओवैसी, ममता पर भी गरजे

विधायक टी. राजा सभा में ओवैसी ब्रदर्स पर भी जमकर बरसे । उन्होंंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी विपक्षी पार्टियों को ब्लैकमेल करते हैं कि चुनाव में उनके वोट काटेंगे, नहीं तो पैसे दो। वे पश्चिम बंगाल में चुनाव लडऩे नहीं धंधा करने गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने बांग्लादेशियों को पनाह दे रखी है, जिनके वोट एसआईआर से कटेंगे और उन्हें वहां से जाना पड़ेगा। बंगाल में भगवा लहरायेगा।

Next Post

नालंदा मंदिर हादसे पर सीएम डॉ यादव ने जताया शोक

Tue Mar 31 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के नालंदा स्थित शीतला माता मंदिर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के […]

You May Like