छत्तीसगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत

धमतरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

अर्जुनी थाना क्षेत्र के दो युवक बाइक से अपने निजी कार्य के लिए कहीं गए हुए थे। कार्य निपटाने के बाद दोनों युवक घर लौट रहे थे। इस दौरान धमतरी-रायपुर मार्ग में डोमा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

बेंगलुरू में बारिश से जुड़ी 70 प्रतिशत समस्याओं का किया गया समाधान-शिवकुमार

Tue May 20 , 2025
बेंगलुरू 19 मई (वार्ता) कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बेंगलुरू के बारिश से प्रभावित 70 प्रतिशत समस्या क्षेत्रों का समाधान कर दिया है जबकि शहर के अनियोजित बुनियादी ढांचे से जुड़ी चुनौतियां अभी भी बनी हुई हैं। श्री शिवकुमार ने बीबीएमपी […]

You May Like