मैहर ओवर ब्रिज के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटने से हुई मौत, युवक अज्ञात, पता लगाने में जुटी रेलवे पुलिस

सतना: मैहर ओवर ब्रिज के नीचे तेज ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की कटने से मौत हो गई, मौके पर युवक का सर धड़ से अलग हो गया, रेल पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के आसपास है। युवक नीला लोवर और लाल मोटी फूल टी शर्ट पहने हुआ है।

जिसका रंग गेहूआ है। युवक कहां का है और यहां कैसे पहुंचा फिलहाल अभी पता नहीं चल पाया, जिस किसी को मृतक के बारे में जानकारी हो वह रेल पुलिस से संपर्क करें, रेलवे पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने के लिए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

कोठी मे पुलिस ने पशु के अवैध दो कारोबारियों को पकड़ा

Sun Feb 15 , 2026
सतना:कोठी थाना पुलिस ने पशु तस्करो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। इस मामले पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। जिसने पुलिस ने कुल 41 नग पशु सहित ट्रक वाहन को किया जप्त। जिसमें 17 नग भैंसों व 24 नग पड़ा शामिल है।मिली जानकारी के अ अनुसार दरम्यानी रात […]

You May Like