रामपुर नैकिन न्यायालय बंदी गृह की दीवार ढही तीन की मौत

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन न्यायालय परिसर स्थित बंदी गृह की जर्जर दीवार आज दोपहर बारिश के दौरान अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामपुर नैकिन ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मजिस्ट्रेट एवं थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया ।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मलबे में किसी अन्य व्यक्ति के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी जिसके चलते प्रशासन द्वारा लगातार राहत अभियान चलाया । इस दर्दनाक हादसे ने शासकीय भवनों की जर्जर स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन का निरीक्षण और मरम्मत कराई जाती, तो शायद दो लोगों की जान नहीं जाती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जिले के जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को ऐसे जर्जर शासकीय भवन क्यों नहीं दिखाई देते

क्या कार्रवाई केवल किसी बड़े हादसे के बाद ही होगी।

Next Post

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई: नड्डा

Mon Jul 20 , 2026
नयी दिल्ली, 20 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की और प्रदर्शनकारियों छात्रों से अपना धरना खत्म करने […]

You May Like