
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र के धनहरा गांव में बीते होली त्यौहार के दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था, इसी दौरान पत्नी पर आरोपी पति ने लाठी बरसाने लगा, तभी एक लाठी मासूम बच्चे को लग गई। जहां गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। बीती रात गुरूवार को एक साल का रियांश ने दम तोड़ दिया। अब इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और पुलिस घटना को हत्या मान रही है।
घटना के संबंध में माड़ा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बसौड़ा निवासी आरोपी रमाशंकर सिंह की ससुराल धनहरा गांव में है। उसकी पत्नी सविता सिंह 4 मार्च को अपने ससुराल गई हुई थी और उसी दिन उसका पति भी ससुराल पहुंचा। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, यहां तक कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी पर डण्डा बरसाया, तभी गोद में लिये बच्चा रियांश उम्र 1 साल को लग गया। इसके पहले उसने अपनी पत्नी व साली के साथ भी मारपीट किया। रियांश के गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम की है। वहीं चर्चा है कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त था।
इनका कहना
पति-पत्नी के विवाद में मासूम बच्चे को चोट पहुंची, गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न में भर्ती कराया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। बैढ़न पुलिस मर्ग कायम की है। डायरी आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवपूजन मिश्रा
थाना प्रभारी, माड़ा
