शर्ट सर्किट होने से नगर निगम में लगी आग

छिंदवाड़ा। नगर निगम में गुरूवार सुबह अचानक एमसीबी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना के बाद निगम में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल सिलेंडर से आग पर काबू पाया गया। किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। बड़ा हादसा होने से टल गया। बता दें नगर निगम में मुख्य द्वार के समीप लगी एमसीबी में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और आग लग गई। आसपास के कर्मचारियों में भाग-दौड़ मच गई। तत्काल कर्मचारियों ने अपनी सूझ-बूझ से सिलेंडर से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि यह ंशार्र्ट सर्किट निगम के किसी दस्तावेज के कमरे में होता, तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। बताया जा रहा है कि निगम में बिजली फिटिंग बहुत पुरानी हो चुकी है। जिसकी मरम्मत नहीं की गई है। इस लिहाज से बिजली फिटिंग की मरम्मत होना अनिवार्य है। जिससे भविष्य में इस तरह की घटना दोहराई न जा सके।

Next Post

चक्रवाती तूफान एवं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त 

Thu Apr 30 , 2026
सिंगरौली । जिले के ऊर्जाधानी क्षेत्र में आज गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी, लेकिन इसके साथ तेज तूफान और बूंदाबांदी ने व्यापक असर भी छोड़ा। सुबह करीब 10:15 बजे शुरू हुआ तूफान का दौर काफी देर तक जारी रहा। […]

You May Like