असलम शेर खान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को राज्यसभा भेजने की मांग

ग्वालियर: पूर्व केंद्रीय मंत्री ब राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान को राज्य सभा भेजने की मांग ग्वालियर के अनेक समाजसेवी संगठनों ब बुद्धिजीवियों ने की है। कॉग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से इन संगठनों व बुद्धिजीवियों ने मांग की हैं कि असलम शेर खान को उनके अनुभवों का लाभ लेने हेतु उन्हें राज्य सभा का सदस्य बनाया जाना चाहिए।

ये उचित रहेगा व समाज हित में है क्योंकि समाज पर तो पहले से ही कांग्रेस की मोहर लगी है, अगर हमारी पार्टी ही हमें नेतृत्व नहीं देगी तो कोन देगा। मांग करने वालों में मुख्य रूप से यूनिस खान, अनबार, अख्तर मोहम्मद, यूसुफ, ए एच खान, शेखर, निजाम परवेज़, सम्मन खान, असलम, रॉबिन सिराज चौधरी, शाहिद, हनीफ सलीम खान, अफसर खान, जमील खान, घनश्याम आदि विशेष रूप से शामिल हैं।

Next Post

शीतल जल और ओआरएस लेकर पहुँचेंगे सेवा रथ, जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने तीन सेवा रथों को किया रवाना

Thu Jun 4 , 2026
ग्वालियर: भीषण गर्मी और तपती दोपहरी में आमजन को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की ग्वालियर इकाई द्वारा तीन “शीतल जल-ओआरएस सेवा रथ” शुरू किए गए हैं। यह सेवा शहर के प्रमुख तिराहों-चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर पहुँचकर लोगों को शीतल जल एवं ओआरएस घोल उपलब्ध […]

You May Like