डोराना में अवैध रूप से रखे 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

मंदसौर। खाद्य विभाग ने ग्राम डोराना में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित किए गए 33 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि गांव में एक खेत पर बने बाड़े में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से संग्रहण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने सत्यनारायण पिता भगीरथ सोलंकी के खेत स्थित बाड़े पर छापा मारा।

जांच के दौरान मौके से 33 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। सिलेंडरों के भंडारण को लेकर संबंधित व्यक्ति कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए।

विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई जिला आपूर्ति अधिकारी नारायण सिंह चंद्रावत, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रघुराज सिंह डोडिया एवं आराधना खड़िया की टीम ने नई आबादी पुलिस के सहयोग से की। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

हनामते के दो गोल से एससी दिल्ली ने जमशेदपुर के खिलाफ वापसी करते हुए जीत हासिल की

Tue Aug 4 , 2026
फुटबॉल डूरंड कप रांची, 04 अगस्त (वार्ता) स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली के नए खिलाड़ी लालरिनलियाना हनामते ने अपने डेब्यू मैच को यादगार बना दिया। उन्होंने दूसरे हाफ में पांच मिनट के अंदर दो गोल करके जमशेदपुर एफसी के खिलाफ अपनी टीम की वापसी करते हुए जीत दिलाई। यह मैच इंडियनऑयल डूरंड […]

You May Like