पंधाना से लाड़ली बहनों को 33वीं किस्त की सौगात, सिंगल क्लिक से 1500 रुपये खातों में अंतरित

खण्डवा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज खण्डवा जिले के पंधाना से लाड़ली बहना योजना की 33वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1500 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पारदर्शी व्यवस्था के जरिए पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया, जिनमें सड़क, पेयजल, भवन निर्माण और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इन कार्यों से क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा फॉर विकसित केरलम कार्यक्रम के तहत केरल के जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदेश कार्यालय का दौरा और मेट्रो में भ्रमण

Sat Feb 14 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भाजपा फॉर विकसित केरलम कार्यक्रम के अंतर्गत केरल के विभिन्न निकायों से आए जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को भोपाल स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों की […]

You May Like

मनोरंजन