नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने स्वास्थ्य व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि भीषण गर्मी के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है और प्रदेश सरकार बीमार लोगों को अस्पतालों में व्यवस्थित सुविधाएं देने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
श्री यादव ने लू से निपटने के लिए व्यापक योजना की घोषणा के बावजूद 45 डिग्री तापमान में जहां लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं उनको अस्पताल तक लाने वाले सहायक लोगों को अस्पताल में बैठने तक की सुविधा नहीं मिल रही है।
उन्होंने कहा कि राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ट्रिपल इंजन की सरकार के दौरान अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं का बखान कर रही है। अस्पतालों में मरीजों के तीमारदार खुले में बैठने को मजबूर है। अस्पताल में मराजों के इंजतार करने की जगह पंखे तक नहीं है और भीड़ के कारण साथी लोगों को अंदर बैठने तक नहीं दिया जा रहा।
