कलेक्टर ने किया उर्वरक वितरण केन्द्रों का निरीक्षण

सतना :कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को सतना स्थित शेरगंज और सिविल लाइंस के मार्कफेड गोदाम का निरीक्षण कर किसानों को केंद्रों से खाद वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने टोकन काउंटर भी देखे तथा किसानों से बातचीत कर व्यवस्था का फीड बैक लिया।

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर अपर कलेक्टर विकास सिंह ने सतना जिले के उर्वरक वितरण केन्द्र और प्राइवेट विक्रय संस्थायो में किसानों को सही रेट पर सुगमता से खाद वितरण कराने तहसीलदारों की डयूटी भी लगाई है। जिसमें संबंधित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वितरण स्थल पर कानून और व्यवस्था भी देखेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

इमामबाड़े का कब्जा दिलवाया लोक निर्माण विभाग को, उन्माहद फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu Aug 21 , 2025
धार:शहर के हटवाड़ा स्थित सरकारी इमामबाडे को प्रशासन ने सील करवाकर लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द कर दिया है. प्रशासन की यह कार्रवाई बुधवार अलसुबह करीब 5 बजे हुई. इसमें भवन पर ताला लगाकर बेरिकेडिंग करते हुए लोक निर्माण विभाग को कब्जा दिलवा दिया है. अब यह भवन लोक निर्माण […]

You May Like