नयी दिल्ली 30 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक, ऊर्जा , बाजार सुधारों ,विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास जैसे मूल्यों पर आधारित है। श्री मोदी ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी का विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों पर ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025’ एक लेख मंगलवार को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा है कि इस लेख में शासन के समग्र कार्यों पर प्रकाश डाला गया है जिसके माध्यम से निरंतर बाधाओं को दूर किया गया है। प्रधानमंत्री ने व्यापक सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा है कि भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक, ऊर्जा और बाजार सुधारों तक, विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास पर आधारित है।
श्री मोदी ने श्री पुरी के लेख पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, ” केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 पर अपने लेख में शासन के सप्ताह-दर-सप्ताह बाधाओं को दूर करने वाले समग्र कार्यों का उल्लेख किया है। भारत की विकास गाथा श्रम कानूनों और व्यापार समझौतों से लेकर लॉजिस्टिक्स, ऊर्जा और बाजार सुधारों तक, विश्वसनीयता, स्थिरता और दीर्घकालिक विश्वास पर आधारित है।”
श्री पुरी ने सोशल मीडिया पर यह लेख साझा करते हुए कहा है, ” शासन का शांत लेकिन निरंतर कार्य, सप्ताह दर सप्ताह अड़चनों को दूर करना—यही सामूहिक प्रयास है जिसे मैं रिफॉर्म एक्सप्रेस 2025 कहता हूँ। एक अनिश्चित दुनिया में, जहां राजनीतिक उथल-पुथल सामान्य हो गई है, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थिर नेतृत्व विशेष रूप से अलग दिखाई देता है।”

