छतरपुर में अनुबंधित मीटर वाचकों का धरना, रोजगार की मांग को लेकर आंदोलन

छतरपुर। नगर में सटई रोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर रविवार को अनुबंधित मीटर वाचकों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे बड़ी संख्या में मीटर वाचक विभाग के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

धरने पर बैठे मीटर वाचकों ने बताया कि वे लंबे समय से रोजगार और सेवा से जुड़ी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला है। अनुबंधित मीटर वाचक भूपेंद्र सिंह बुंदेला ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन जबलपुर द्वारा 22 अगस्त 2025 को आदेश जारी कर अनुबंधित मीटर वाचकों को रोजगार देने का वादा किया गया था। आदेश में स्पष्ट रूप से रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही गई थी, लेकिन इसके बावजूद आज तक मीटर वाचकों को कार्य नहीं दिया गया है।

धरना दे रहे मीटर वाचकों का कहना है कि आदेश जारी होने के कई महीने बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे वे आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। मजबूरी में उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। मीटर वाचकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक वे अपना अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे।

 

 

Next Post

अस्पताल की दहलीज पर जाम हो गया एंबुलेंस का दरवाजा

Mon Jan 26 , 2026
सतना : घर में बेसुध होकर गिर पड़े वृद्ध मरीज को उपचार के लिए रामनगर सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां पर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद आनन-फानन में जिला चिकित्सालय सतना के लिए रवाना कर दिया गया. लेकिन अस्पताल की दहलीज पर पहुंचते ही […]

You May Like