पटवारियों को रजिस्ट्री अधिकारी बनाने के सरकारी फैसले पर हाईकोर्ट की मुहर

जबलपुर : हाईकोर्ट ने स्वामित्व योजना के तहत पटवारियों को निष्पादन अधिकारी नियुक्त करने के राज्य सरकार के फैसले को वैध ठहराया है। न्यायमूर्ति विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने इस व्यवस्था को चुनौती देने वाली प्रांतीय पटवारी संघ की याचिका निरस्त कर दी। कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के 55 जिलों में लागू व्यवस्था को न्यायिक समर्थन मिला है।
राज्य सरकार के मुताबिक, इसके तहत अब तक 20 हजार से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन हो चुका है। संघ ने 13 अगस्त 2026 को जारी सरकारी आदेश को चुनौती देते हुए तर्क दिया था कि पटवारियों को बिक्री विलेख और हस्तांतरण संबंधी दस्तावेज निष्पादित करने का अधिकार भू-राजस्व संहिता में नहीं है। उनकी मूल जिम्मेदारी भूमि अभिलेख और राजस्व संबंधी कार्यों तक सीमित है। सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह और उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने याचिका का विरोध किया।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र की स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन का हिस्सा है। कोर्ट ने महत्वपूर्ण रूप से कहा कि प्रदेश के 55 जिलों में लागू आदेश को केवल सात जिलों के पटवारियों की ओर से प्रतिनिधिक याचिका के जरिए चुनौती देना उचित नहीं है। आदेश का प्रभाव सभी जिलों के पटवारियों पर पड़ सकता है। कोर्ट ने सरकारी आदेश में कोई अनियमितता नहीं पाते हुए याचिका निरस्त कर दी।

Next Post

साढ़े 8 लाख से अधिक के नकली नोट जप्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun Nov 8 , 2026
शहडोल: जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के छिरहटी गांव से पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 71 हजार 700 रुपए की नकली भारतीय करेंसी मिली है। पुलिस ने नोट तैयार […]

You May Like

मनोरंजन