साढ़े 8 लाख से अधिक के नकली नोट जप्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

शहडोल: जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के छिरहटी गांव से पुलिस ने नकली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से 8 लाख 71 हजार 700 रुपए की नकली भारतीय करेंसी मिली है। पुलिस ने नोट तैयार करने में इस्तेमाल किया जा रहा प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि छिरहटी के जंगल में कुछ लोग नकली भारतीय करेंसी लेकर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही खैरहा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके पास से बड़ी संख्या में नकली नोट मिले। इसके बाद पुलिस ने पांचों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

1803 नोट मिले
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 1702 और 200 रुपए के 101 नकली नोट बरामद किए हैं। कुल 1803 नोटों की कीमत 8 लाख 71 हजार 700 रुपए बताई गई है।
बाजार में खपाने की थी तैयारी
बड़ी संख्या में एक ही मूल्य के नोट मिलने से पुलिस को आशंका है कि इन्हें बाजार में खपाने की तैयारी थी। हालांकि, नोट कहां छापे जा रहे थे और किन इलाकों में इनकी सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
डिंडोरी और शहडोल के पांच आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में अरविंद सिंह (28), निवासी अर्जुली, थाना खैरहा, शहडोल, मनीष कुमार सिंह (33), निवासी डिंडौरी, अनिल कुमार उरैती (36), निवासी लालपुर, थाना गाड़ासरई, नहने सिंह मरकाम (54) और शरद सिंह मरावी (34), दोनों निवासी बोंदर, थाना गाड़ासरई, जिला डिंडौरी शामिल हैं। कार्रवाई धनपुरी एसडीओपी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में टीआई उमाशंकर चतुर्वेदी एवं खैरहा थाना पुलिस ने की।

Next Post

राज्य सूचना आयोग में पांच पद खाली, मामले 28 हजार लंबित

Sun Nov 8 , 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयोग में 28,866 प्रकरण लंबित हैं, जबकि आयोग के स्वीकृत 10 पदों में से पांच रिक्त हैं। अध्यक्ष का पद भी खाली है। इस स्थिति पर हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए प्रदेश के मुख्य सचिव को रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए प्रभावी कदम उठाने […]

You May Like

मनोरंजन