
जबलपुर। एसआईआर अभियान में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता सहभागी बनें और मतदाताओं का सहयोग करें ,इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन समय निकालकर अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर जाएं। ये बात भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर आयोजित जबलपुर नगर निगम के पार्षद, पार्षद प्रत्याशियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक को भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने ये भी कहा कि एसआईआर अभियान वर्तमान की मतदाता सूची को पारदर्शी तथा और विश्वसनीय बनाने का माध्यम है । पार्टी के सभी कार्यकर्ता एसआईआर की अंतिम तिथि 4 दिसंबर के पूर्व अपने अपने बूथ के कार्य को पूर्ण कर लें । बैठक को जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर बैठक में जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव,अभय सिंह ठाकुर, कमलेश अग्रवाल, श्रीराम शुक्ला, शंकर श्रीवास्तव, नंदकुमार यादव, जय सचदेवा, रमेश रैकवार, सुशील चौबे, राजेश बड़गैयां, लोचन साहू, दिलीप पटेल,रजनी कैलाश साहू, अंशुल लालू यादव, रेनू कोरी, संतोषी ठाकुर, मधुबाला राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।
