इंदौर: यदि हमें अपने शरीर को बीमारियों से बचाना है तो अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाना होगा. हमारे लिए हर दिन व्यायाम करने के साथ-साथ पूरी नींद लेना भी आवश्यक है. यह बात एम्स नई दिल्ली के पूर्व डायरेक्टर जनरल पद्मश्री डॉ रणदीप गुलेरिया ने कही. गुलेरिया आज अभ्यास मंडल द्वारा आयोजित 64 वीं ग्रीष्मकालीन व्याख्यान माला के अंतिम दिवस पर संबोधित कर रहे थे. उनके व्याख्यान का विषय था बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कुछ कदम. उन्होंने कहा कि आमतौर पर व्यक्ति सोचता है कि मुझे कोई बीमारी नहीं है इसका मतलब यह है कि मैं स्वस्थ हूं.
ऐसा मानना सबसे बड़ी गलती है. स्वस्थ रहना हमारी जिम्मेदारी है। खुश रहना हम सभी को जान लेना चाहिए. उन्होंने कहा अब जो बीमारियां होती है उन बीमारियों पर आसानी से काबू नहीं पाया जा सकता है. इन बीमारियों के पीछे का सबसे बड़ा कारण हमारी अनियमित दिनचर्या है. हम अपनी दैनिक जीवन शैली में परिवर्तन लाकर 60′ से ज्यादा उन बीमारियों को रोक सकते हैं जो की घातक बनी हुई है. वैसे तो 1 दिन में 1440 मिनट होते हैं लेकिन उसमें से मात्र 30 मिनट हम एक्सरसाइज के लिए नहीं निकाल पाते हैं. एक्सरसाइज नियमित रूप से करके हम बहुत सी बीमारियों से अपने शरीर का बचाव कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि दूसरी सबसे महत्वपूर्ण चीज डाइट है। हमें अपनी डाइट को कंट्रोल करना चाहिए. पहले हम हरी सब्जी, ताजा फ्रूट खूब खाते थे. अब हम फास्ट फूड पर आ गए हैं. अब हमारी सिंथेटिक डाइट बढ़ गई है। इसके कारण हमें बहुत सी बीमारियां होने लगी है. इन बीमारियों से बचने के लिए हमें जंक फूड को छोड़कर हरी सब्जी और फल को फिर से अपनाना चाहिए। इसके बाद तीसरी महत्वपूर्ण चीज शराब, वेपिंग और इलेक्टि्रक सिगरेट है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा यह लक्ष्य है कि हम शासन और जनता का पक्ष मिलाकर विकास की इबारत को लिखें. यह बौद्धिक विचार विमर्श का मंच है. हमें अपने स्वास्थ्य के साथ मेंटल हेल्थ, इमोशनल हेल्थ, सोशल हेल्थ और इकोनामिक हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा.
