23 मई को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी फिल्म ‘धड़कन’

मुंबई, (वार्ता) रोमांटिक सुपरहिट फिल्म ‘धड़कन’ 23 मई को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी।

धर्मेश दर्शन के निर्देशन में बनीं रतन जैन निर्मित सुपरहिट फिल्म ‘धड़कन’ 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी और महिमा चौधरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 25 सालों के बाद ‘धड़कन’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ‘धड़कन’ की री-रिलीज को लेकर पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। अक्षय कुमार ने इंस्टा स्टोरी पर फिल्म ‘धड़कन’ के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘प्यार और भावनाओं की टाइमलेस कहानी ‘धड़कन’ 23 मई को बड़े पर्दे पर वापस आ रही है. अपने दिलों को एक बार फिर से उसकी धुन पर धड़कने दीजिए।

मल्टीस्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘धड़कन’ को भारत के चुनिंदा सिनेमाघरों में डिजिटल रूप से रीमास्टर्ड फॉर्मेट में बेहतर पिक्चर और साउंड क्वालिटी के साथ रिलीज किया जाएगा।

Next Post

ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने किया कान्स में डेब्यू

Sun May 18 , 2025
कान्स, (वार्ता) ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। अनुष्का सेन अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली और होनहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। कम उम्र में अपनी अभिनय प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का […]

You May Like