
हटा/दमोह। इंदौर साहू समाज की महिला अध्यक्ष व प्रख्यात अधिवक्ता भावना साहू का प्रथम बार नगर हटा आगमन होने पर साहू समाज द्वारा मां कर्मा देवी चौक (अंधियारा बगीचा) में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार भावना साहू हाल ही में छिंदवाड़ा से सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पैदल यात्रा में शामिल हुई थीं। इसी क्रम में राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू के साथ वे पहली बार हटा पहुंचीं। उनके आगमन पर समाजजनों ने जोरदार आतिशबाजी, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात बुंदेलखंड की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप भावना साहू का मधुकर शाही तिलक लगाकर सम्मान किया गया। कमला नेहरू वार्ड की पार्षद नीरज साहू, सुमन साहू, अंकिता साहू व खुशबू साहू ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। वहीं उपस्थित सामाजिक बंधुओं एवं मातृशक्ति ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान कीं।
अपने संबोधन में भावना साहू ने समाज की एकजुटता, शिक्षा के महत्व, सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा समाज कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग है। महिलाओं एवं युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता है, जिससे समाज और अधिक सशक्त व संगठित बन सके।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने भी उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं समाज हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने समाज की एकता को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री कमलेश नायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुड्डा भाटिया, संभाग अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, जिला अध्यक्ष बल्लू साहू, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, रनेह साहू समाज अध्यक्ष श्याम नायक, मुखिया नरेंद्र नायक, एमबीबीएस डॉ. चेतन साहू, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मण साहू, रोशन साहू, पूर्व पार्षद पूरनलाल साहू, ठेकेदार पूरन साहू, मुकेश साहू, मनोज पंडा, जितेंद्र साहू, अयोध्या प्रसाद साहू, पिंकी साहू, प्रकाश साहू, महेश साहू, केके साहू, अनिल साहू, संतोष साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, सर्वेंद्र साहू, महेंद्र साहू, मनोज साहू, सौरभ साहू, सुमित साहू, सोनू साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश महामंत्री कमलेश नायक ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
