सड़क है या कूड़ा घर, सिटी पोस्ट ऑफिस मार्ग बना कचरा घर

जबलपुर:शहर के विजय नगर इलाके में सिटी पोस्ट ऑफिस की ओर जाने वाले मार्ग में पड़े कूड़े कचरे से रहवासी परेशान हैं। यहाँ पोस्ट ऑफिस मे आने वाले आमजन रोड पर पड़ी गंदगी और कचरे को देखकर झीझक जाते है।घरों से निकलने वाला कचरा सड़क किनारे फेंका जा रहा है, जिससे बदबू और स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। यहाँ रहने वाले रहवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

सिटी पोस्ट ऑफिस आने वाले राहगीर कमलेश और रिंकू कुमार ने बताया कि इसकी कचरे की बदबू के कारण यहां से गुजरना दूभर हो गया है। अब स्थिति यह हो गई है कि कूड़ा सड़क की सतह तक फैलने लगा है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है लोगो का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है। विजय नगर के अन्य हिस्सों में भी जगह-जगह इसी तरह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता नजर नहीं आ रही है।
पॉश इलाकों में से एक
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानता के प्रतिनिधि इस समस्या के प्रति पूरी तरह उदासीन बने हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के दौरान जिस उत्साह और सक्रियता के साथ शहर के प्रतिनिधि सफाई अभियानों में भाग लेते थे, वह अब पूरी तरह गायब हो चुकी है। इलाके में फैली गंदगी रोजाना देखी जा रही है, लेकिन कूड़ा फेंकने वालों पर कोई कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ले के राम, राघव, दीपक सिंह, प्रताप, शिव कुमार, राजेश्वर सहित कई लोगो ने बताया कि इस समस्या को लेकर वह कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी कर चुके हैं। वही लोगो को कूड़ा फेंकने से मना भी किया जाता है पर वे लोग बाज नहीं आते है।

Next Post

पुस्तक मेला का हुआ भव्य समापन

Mon Apr 6 , 2026
जबलपुर: जिला प्रशासन द्वारा छात्रों और अभिभावकों को रियायती दरों पर निजी स्कूलों की पाठ्यपुस्तकें, यूनिफार्म और सभी शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में आयोजित किये गये बारह दिनों के पुस्तक मेला का आज रविवार को भव्य समापन हुआ। पुस्तक मेला के […]

You May Like