भिंड में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आठ किमी लंबा जाम लगा।

भिंड: भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे 719 पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया।जानकारी के अनुसार, मालनपुर थाना क्षेत्र के गुरीखा गांव के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में ककरारी निवासी गोलू (पिता कमलेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी अमित (पिता तोताराम) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया और कलेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। जाम के कारण करीब 8 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई।

Next Post

श्योपुर में रेत पर अवैध वसूली से जनता परेशान

Fri Jun 6 , 2025
श्योपुर:श्योपुर में रेत पर अवैध वसूली से जनता परेशान है। लगातार महंगी हो रही बजरी लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है। ग्रामीण बोले कि शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।गांवों की सड़के खराब कर दी है। कुछ भी कहने पर ट्रैक्टर चालक […]

You May Like