अलवर में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

अलवर, 21 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के अलवर जिले में शनिवार रात से रविवार को सुबह नौ बजे तक कोहरा छाये रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।

कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर अधिक नजर आ रहा है। कई रेलगाड़ियां दो से पांच घंटे तक विलम्ब से चल रही हैं। सड़क यातायात भी थम सा गया है। अन्य वाहनों के साथ ही रोडवेज बसों की गति भी धीमी हो गयी है।

अलवर से वाया भिवाड़ी दिल्ली और अलवर से वाया रामगढ़ दिल्ली जाने वाले सड़क मार्ग पर कोहरे के कारण वाहन धीरे-धीरे चलते नजर आ रहे हैं, वहीं रेलगाड़ियों की रफ्तार भी काफी सुस्त हो गयी है। ये अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अलवर में रात का न्यूनतम तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अगले दिनों में कोहरे का असर और ज्यादा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

दूसरी ओर किसान भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। इससे रबी की फसल में सरसों को नुकसान होने की आशंका है। ओस और कोहरा पड़ने से गलन रोग और चेपा लगने की आशंका बढ़ जाती है।

 

Next Post

एसडीएम ने खून के दलालों का नेटवर्क तोडऩे फिर कराई रेड

Sun Dec 21 , 2025
सतना: खून की दलाली करने वालों का नेटवर्क तोडऩे के लिए एसडीएम राहुल सिलाडिया ने शनिवार को एक बार फिर लाइव रेड कराते हुए खरीद फरोख्त में लिप्त एक युवक को धर दबोचा। पकड़े गया युवक अपना नाम शिवम वर्मा पिता नाम राम दयाल (४८) निवासी पवइया बताया है। आरोप […]

You May Like