शिक्षक पर धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

छतरपुर। बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम दिदोनिया में देर शाम एक गंभीर घटना सामने आई। शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक नरेंद्र पाल सिंह परिहार पर गांव के ही राजू पटेल ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शिक्षक लहूलुहान हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को थाने लाया गया। यहाँ पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद शिक्षक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए खजुराहो अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। शिक्षक के परिजनों ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Next Post

इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाओं में दिखेगी देशभक्ति और पर्यावरण की झलक

Sun Aug 24 , 2025
इटारसी।गणेश उत्सव के अवसर पर इटारसी के रेलकर्मी इस वर्ष भी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। इस पहल में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ देशभक्ति और मेड इन इंडिया की झलक देखने को मिलेगी।   चीफ यार्ड मास्टर विनोद चौधरी, जो पिछले दस वर्षों से स्वच्छ पर्यावरण को लेकर […]

You May Like