इटारसी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में न्यू गरीबी लाइन की निवासी प्रीति चौधरी ने अपनी कड़ी मेहनत से शानदार सफलता अर्जित की है.।
अशोक चौधरी और निर्मला चौधरी की सुपुत्री प्रीति ने इस परीक्षा में 96.4% अंक प्राप्त कर जिले की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रीति ने कुल 500 अंकों में से 482 अंक हासिल किए और उन्हें प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित किया गया है। उनके परीक्षा परिणाम की खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदी, संस्कृत, गणित और विज्ञान जैसे कठिन विषयों में 96 से 98 तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है.प्रीति के उत्कृष्ट प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने गणित, विज्ञान और संस्कृत तीनों ही विषयों में 100 में से 98-98 अंक अर्जित किए हैं।
इसके अतिरिक्त हिंदी में 96 और सामाजिक विज्ञान में 92 अंकों के साथ उन्होंने लगभग हर विषय में विशेष योग्यता (Distinction) प्राप्त की है। उनकी अंकसूची के अनुसार, उन्हें ‘पर्यावरण शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन’ में A+ ग्रेड मिला है।
