एसडीएम ने खून के दलालों का नेटवर्क तोडऩे फिर कराई रेड

सतना: खून की दलाली करने वालों का नेटवर्क तोडऩे के लिए एसडीएम राहुल सिलाडिया ने शनिवार को एक बार फिर लाइव रेड कराते हुए खरीद फरोख्त में लिप्त एक युवक को धर दबोचा। पकड़े गया युवक अपना नाम शिवम वर्मा पिता नाम राम दयाल (४८) निवासी पवइया बताया है। आरोप है कि किसी विजय नाम के व्यक्ति ने एक युवक को 4000 रुपए में खून दिलाने का सौदा कर शिवम को खून देने और उस युवक से पैसे लेने के लिए भेजा था। यहां बता दें कि इसके पहले हुई रेड में भी विजय ठेकेदार का नाम सामने आया है.

इस मामले में औषधि निरीक्षक सतना प्रियंका चौबे के आवेदन पर सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शिवम उर्फ विजय वर्मा, अंकित नामदेव समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 125(ए ), 271, 3(5) के तहत कार्यवाही की जा रही है।बताया गया है कि शिवम एमपी 19 एमएक्स 5510 नंबर की बाइक से सर्किट हाउस चौक पंहुचा था। खून के लिए जिस युवक की विजय से बात हुई थी, उसने उसे वहां मिलने के लिए बुलाया था। मिलने पर दोनों के बीच जब 4 हजार रुपए में खून देने की बात पक्की हो गई तब युवक ने उसे 500 के 8 नोट दिए, जैसे ही उसने यह रकम हांथ में लेकर अपनी जैकेट की जेब में डाले, वैसे ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

दरअसल, योजना के तहत नकली ग्राहक को पैसे देकर एसडीएम ने भेजा था। पुलिस सादे कपड़ो में इस ग्राहक के इर्द गिर्द मौजूद थी। पकडऩे के बाद तलाशी में शिवम से वही नोट बरामद किए गए जो उसे देने के पहले कैमरे में रिकॉर्ड किए गए थे।पुलिस अब शिवम से उस विजय के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है, जिसने खून दिलाने का सौदा किया था। जांच के शुरुआती दौर में इतना पता चला है कि यह विजय कंस्ट्रक्शन कांट्रैक्टर है, इसके पास बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर रहते हैं।

अनुमान लगाया जा रहा है कि यह विजय खून की दलाली में सरगना की तरह काम करते हुए अपनी लेबर का इस्तेमाल खून देने के लिए करता है। खून के बदले उन्हें पांच सौ – हजार देकर, सौदे की बाकी रकम खुद रखता होगा। बहरहाल, हकीकत तो तब सामने आएगी जब यह पुलिस को मिलेगा। फिलहाल तो यह शक के दायरे में इस लिए है क्यों कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के डोनर रिकॉर्ड में इसका मोबाइल नंबर दर्ज मिला है।
ब्लड डोनेशन में एक नाम और नंबर कई बार
ब्लड बैंक और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में इस वर्ष अगस्त के महीनें में 2, 23 एवं 26 तारीख को डोनर शिवम द्वारा बी पाजिटिव ग्रुप का ब्लड दिया गया है। इसके अलावा शिवम नाम के डोनर ने 1 जून और 17 अक्टूबर को एबी पाजिटिव ग्रुप का ब्लड डोनेट किया है। पांच बार शिवम नाम से ब्लड देने वाले पांच अलग लोग हैं, या किसी एक शिवम ने बार-बार ब्लड दिया है, इसका पता जांच से चलेगा, अभी तो पुलिस के सामने यह महत्वपूर्ण तथ्य आया है कि शिवम नाम के डोनर के डिटेल में विजय का मोबाइल नंबर दर्ज है। उल्लेखनीय है कि पुलिस को एक ऐसे विजय की तलाश है जिसके खून की खरीद फरोख्त में शामिल होने की संभावना है।
एक और संदेही पकड़ में आया
शनिवार को पुलिस ने खून की दलाली के शक में एक और युवक अंकित नामदेव पिता बद्री प्रसाद (24) निवासी बरदाडीह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। ब्लड बैंक रिकॉर्ड से पुलिस को पता चला कि इसका ब्लड ग्रुप एबी पाजिटिव है। इसने मई 2024 में ब्लड दिया था। इसकी खून की दलाली में संलिप्तता है या नहीं, इसकी जांच हो रही है। मालूम हुआ है कि यह युवक अंकित जिला अस्पताल गेट के पास चाय का ठेला लगाता है। यहां बता दें कि अस्पताल के सामने चाय का ठेला लगाने वाले रजनीश साहू पिता शुभकरण साहू निवासी करसरा को एसडीएम राहुल सिलाडिया ने 18 दिसम्बर को खून की दलाली के लिए योजनाबद्ध तरीके से पकड़ा था। इसके बाद अस्पताल परिसर से कैफ उर्फ अय्यप्पा एवं अनिल गुप्ता को भी हिरासत में लिया गया था।

Next Post

जर्मनी में संदिग्ध सामान के कारण स्टटगार्ट में मुख्य रेलवे स्टेशन खाली कराया गया

Sun Dec 21 , 2025
स्टटगार्ट 21 दिसंबर (वार्ता) जर्मनी के स्टटगार्ट में मुख्य रेलवे स्टेशन को संदिग्ध सामान मिलने के कारण खाली करा लिया गया है। डीपीए एजेंसी ने कानून प्रवर्तन अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। एजेंसी ने एक पुलिस प्रवक्ता का हवाला देते हुए कहा कि संघीय पुलिस की एक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।