संजू सैमसन ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड

 सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खास रिकॉर्ड तोड़ते हुए नया इतिहास रचा।

एशिया कप 2025 के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने बल्ले से धमाल मचाते हुए टूर्नामेंट के टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को बिल्कुल भी संभलने का मौका नहीं दिया।

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए 31 गेंदों में 61 रन ठोके। उनकी इस पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने भी 34 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। आखिर में अक्षर पटेल ने भी तेजतर्रार 21 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Next Post

केंद्रीय जेल सतना में स्वास्थ्य शिविर, 367 बंदियों की जांच

Sat Sep 27 , 2025
सतना: सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत केंद्रीय जेल सतना में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. शासकीय मेडिकल कॉलेज व जिला चिकित्सालय के 18 से अधिक चिकित्सकों ने 367 बंदियों की जांच की. इसमें अस्थि रोग, नेत्र, दंत, स्त्री रोग, मानसिक रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञों ने परीक्षण कर उपचार संबंधी सलाह दी. […]

You May Like