देवरी से चितरंगी आ रही बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

सिंगरौली: यूपी के देवरी से चितरंगी आ रही एक बस के चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र के बरा गांव के मुख्य मार्ग में जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। जहां युवक का पैर फैक्चर हो गया है।जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के चिनगी टोला निवासी युवक राजेश शाह पिता श्यामलाल शाह उम्र 30 वर्ष आज सोमवार को अपने निजी कार्य के लिए मोटरसाइकिल से नौडिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र के हरमा गांव जा रहा था

बरा गांव के मुख्य मार्ग में बेकाबू जय माता दी, जय बाला जी टै्रवल्स के बस क्रमांक यूपी 70 एफटी 9073 के चालक ने युवक की बाइक को टक्कर मार दिया, जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही नौडिहवा पुलिस के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण मौके से पहुंच घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि यूपी से चितरंगी की ओर जा रही पास काफी तेज गति में थी चालक के लापरवाही से यह हादसा हुआ।

Next Post

10 घंटे में टीकमगढ़ में दो आगजनी

Tue Mar 4 , 2025
टीकमगढ़:में बीते 10 घंटे के दौरान दो जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के किले का मैदान में लगी प्रदर्शनी में हुई। यहां शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। प्रदर्शनी में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दूसरी घटना आज सुबह नगर […]

You May Like