भाजपा मध्यप्रदेश के संसदीय दल की बैठक दिल्ली में

भोपाल, नयी दिल्ली, 27 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक नयी दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में हुई।

कल देर शाम हुई इस बैठक में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल का स्वागत किया।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उन्होंने नई टीम को बधाई दी और भविष्य के विकास के लिए रोड मैप पर बातचीत की। जैसा नया माहौल बना है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ डबल इंजन की सरकार आगे काम करती रहे, इसी अपेक्षा से बातचीत की।

बैठक में भारत सरकार के नवागत केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों का मध्यप्रदेश पार्टी इकाई द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने मध्यप्रदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके का सम्मान किया।

Next Post

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राठौर ने सौजन्य भेंट की

Thu Jun 27 , 2024
भोपाल, 27 जून 2024, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से नई दिल्ली प्रवास के दौरान राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले और खेल विभाग कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने सौजन्य भेंट की। विभिन्न समसामयिक विषयों पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल से चर्चा की। […]

You May Like