संजय को मिला गठबंधन दलों के संयोजक का दायित्व

शहर कांग्रेस ने की गठबंधन दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

सतना ।लोक सभा निर्वाचन 2024 में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा को उम्मीदवार घोषित किया गया है राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप सतना लोक सभा क्षेत्र के निर्वाचन हेतु इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों की बैठक कांग्रेस जिला (शहर)अध्यक्ष मक़सूद अहमद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सहयोगी दल के पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस को विजय दिलाने हेतु निर्णय लिया गया।गठबंधन के कार्य को संपादन करने हेतु संयोजक के रूप में संजय सिंह तोमर महासचिव टी.यू.सी. को नियुक्त किया गया । बैठक में निम्न इंण्डिया गठबंधन दल के पदाधिकारी उपस्थित रहे संजय बंका राष्ट्रीय परिषद सदस्य आम आदमी पाटीं ,दीपक बुधौलिया सह सचिव,अरुण तिवारी सी.पी.आई.,राम सरोज कुशवाहा ऐ.ट.क.,आशुतोष सिंह,सी.पी.आई.एम.,शिवराम द्विवेदी,अध्यक्ष एन.सी.पी,(शरद)युवाअध्यक्ष पुष्पेंद्र दाहिया, धीरज कुमार मिश्रा राष्ट्रीय सचिव एन सी पी, वीरभद्र सिंह बघेल एटक अध्यक्ष, शिवराम सिंह किसान सभा, देवेंद्र प्रताप सिंह सपा जिलाध्यक्ष, अरुण प्रताप सिंह महासचिव फॉरवर्ड ब्लॉक,

टी पी पाण्डेय महासचिव एल.आई.सी. ने वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा किसानों पर हो रहे अत्याचार , नव युवकों की बेरोज़गारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार मज़दूरों को उनके अधिकारों से वंचित कर बड़े बड़े उद्योग पतियों को लाभ पहुँचाने की नीति व एलेक्टाल बाँण्ड के माध्यम के काले धन के रूप में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने पर चिंता व्यक्त की गई।गठबंधन दल ने लोकसभा की सभी विधानसभा में जा कर जनता को वास्तविकता अवगत कराने व प्रचार प्रसार की रूप रेखा तैयार की गई!

Next Post

दिव्यांग जुड़वा भाई बलराम और कृष्णा गुप्ता ने धार नगर को गौरवांवित किया

Mon Mar 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मास्टर्स डिग्री की अमेरिका में पढ़ाई हेतु भारत सरकार ने चयन किया   धार। नगर के धानमंडी में रहने वाले सामान्य परिवार के श्री संजय गुप्ता और श्रीमती अल्पना गुप्ता के 25 र्षीय जुड़वा बेटे बलराम गुप्ता […]

You May Like

मनोरंजन