कोल्ड्रिफ सिरप: मप्र पुलिस रंगनाथन को लेकर तमिलनाडु रवाना, TN सरकार ने रद्द किया मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश पुलिस कोल्ड्रिफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी और श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन को लेकर तमिलनाडु रवाना हो गई है। रंगनाथन को 9 अक्टूबर को चेन्नई के कोडम्बक्कम स्थित उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस पूरी तरह रद्द करते हुए कंपनी को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की। फैक्ट्री में 350 से अधिक गंभीर गड़बड़ियां पाई गई थीं।

प्रवर्तन निदेशालय ने श्रीसन फार्मा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कंपनी के प्रमुख कर्मचारियों और तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के गिरफ्तार डायरेक्टर-इन-चार्ज पी.यू. कार्तिकेयन के ठिकानों को भी शामिल किया गया। ED की कार्रवाई मिलावटी सिरप के वित्तीय लेन-देन के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की जा रही है।

मध्य प्रदेश में अब तक कोल्ड्रिफ सिरप पीने से 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। मामले की जांच दोनों राज्यों की एजेंसियां मिलकर कर रही हैं।

Next Post

नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4000 लीटर फर्जी मोबिल ऑयल बरामद

Mon Oct 13 , 2025
नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (एईकेसी टीम) ने पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में चल रही बड़े पैमाने पर नकली लुब्रिकेंट, मोबिल ऑयल की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से करीब 4000 लीटर नकली इंजन ऑयल, पैकिंग सामग्री और मशीनरी बरामद की गई। इस गिरोह […]

You May Like