धोखाधड़ी: सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों हड़पे, पिता-पुत्र गिरफ्तार

जबलपुर। सरकारी नौकरी लगाने के नाम लाखों रूपए हड़पने वाले पिता-पुत्र के खिलाफ ओमती पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक विनोद सेन निवासी ग्वारीघाट रेल्वे स्टेशन के पास, ने लिखित शिकायत की कि 16 वर्ष से प्रकाश हेयर ड्रेसेस, रसल चौक में काम करता है। उसके दुकान में हिमांशु यादव कटिंग कराने के लिए 10-12 वर्षों से आता था, जिससे पहचान थी, हिमांशु यादव के घर उडिय़ा मोहल्ला, झंडा चौक, भरतीपुर, कई बार गये, जिससे हिमांशु यादव के पिता नीलचंद यादव से मुलाकात हुई। हिमांशु यादव द्वारा बोला गया कि उसके पिता नगर निगम जबलपुर व उच्च न्यायालय जबलपुर में शासकीय ठेकेदार हैं। उनकी उच्च अधिकारियों व न्यायालय में अच्छा परिचय है। हिमांशु यादव व पिता नीलचंद यादव के द्वारा उच्च न्यायालय जबलपुर एंव सत्र न्यायालय में ग्रेड-2 व ग्रेड- 3 एंव नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद कुमार सेन के रिश्तेदार चंद्रिका सेन, शुभम सेन, भारती सेन से ऑनलाईन व नगद रूपये 3,94,000 रूपये एवं विनोद सेन के मालिक रामप्रकाश सेन के लडके पंकज सेन से 4,75,000 रूपये लेकर हडप लिए गए एवं रूपये वापस मांगने पर गाली गलौच कर जान से मारने धमकी दी गई।

 

Next Post

बहन की मौत से दुखी युवक मोबाइल टावर पर चढा, ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग

Sun Jun 22 , 2025
शिवपुरी। जिले के कोलारस नगर के मनीपुरा में निवास करने वाला 22 साल का युवक रवि जाटव एक मोबाइल टावर पर चढ गया। युवक के परिजनों ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में लगने वाली बहन काजल की मौत से वहदुखी था। काजल ने दो दिन पूर्व ही फांसी लगाकर सुसाइड […]

You May Like