कलवारी से सिरमौर मार्ग का होगा उन्नयन

रीवा: रीवा जिले के लिए बहुप्रतीक्षित कलवारी से सिरमौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 135 बीडी के उन्नयन को आखिरकार सरकारी मुहर मिल गई है.केंद्र सरकार ने इस मार्ग को दो लेन विकसित करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके साथ ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है.

यह अधिसूचना सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 6 फरवरी 2026 को जारी की गई. नोटिफिकेशन के तहत संबंधित एसडीएम राजस्व को सक्षम प्राधिकारी नियुक्त कर भूमि अधिग्रहण का दायित्व सौंपा गया है. परियोजना के तहत करीब 36 किलो मीटर तक मार्ग का चरणबद्ध उन्नयन किया जाएगा. यह पूरा खंड ग्रामीण अंचलों को जोड़ते हुए रीवा जिले की यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगा. प्रशासनिक दस्तावेजों के मुताबिक यह कार्य सिरमौर, मनगवां और त्योंथर तहसीलों के अनेक गांवों से होकर गुजरेगा.

Next Post

आरएसएस मानहानि मामले में भिवंडी कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानतदार, महात्मा गांधी की हत्या वाले बयान पर फंसा है पेच

Sat Feb 21 , 2026
भिवंडी (ठाणे) | कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को ठाणे जिले की भिवंडी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। मानहानि के इस पुराने मामले में उन्हें विशेष रूप से नए जमानतदार की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। दरअसल, उनके पिछले […]

You May Like