बहन की मौत से दुखी युवक मोबाइल टावर पर चढा, ससुरालियों पर कार्यवाही की मांग

शिवपुरी। जिले के कोलारस नगर के मनीपुरा में निवास करने वाला 22 साल का युवक रवि जाटव एक मोबाइल टावर पर चढ गया। युवक के परिजनों ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में लगने वाली बहन काजल की मौत से वहदुखी था। काजल ने दो दिन पूर्व ही फांसी लगाकर सुसाइड की है और उसकी शादी को अभी दो माह भी पूरे नहीं हुए थे। बहन की मौत की खबर सुनकर वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। बहन की आत्महत्या से युवक इतना व्यथित हो गया कि वह एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और मृतिका के ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगा। रवि का कहना था कि काजल की ननद, सास, पति सहित शुभम, विकास के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस व रवि के स्वजनों ने उसे समझाइश देकर नीचे उतारा।

युवक द्वारा टावर पर चढ़ने के मामले में मोबाइल कंपनी की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिस मोबाइल टावर पर युवक चढ़ा था, उस टावर पर कोई भी चौकीदार नहीं था। इसी का फायदा उठाकर रवि मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। टावर की टेक्नीशियन इंचार्ज से सीताराम धाकड़ से बात की गई तो उनका कहना था कि टावर पर कोई चौकीदार नहीं है।

शिवपुरी में भी हुआ था चक्काजाम

बता दें कि काजल ने 16 जून को अपनी ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उसके स्वजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। मृतक के स्वजनों ने करीब चार घंटे तक विवाद करने के उपरांत चक्का जाम तक कर दिया था। बाद में पुलिस मृतिका के स्वजनों की मांग पर अभिरक्षा में उसके पति को लेकर श्मशान घाट पहुंची थी और मृतिका का अंतिम संस्कार करवाया था।

Next Post

ऊर्जा मंत्री ने डबरा में किया नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण

Sun Jun 22 , 2025
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा 5 एमबीए गढ़ी बैरखेड़ा में 1 करोड़ 98 लाख की लागत से बने नवीन विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। यह उपकेंद्र क्षेत्र के हज़ारों उपभोक्ताओं को अब निर्बाध, सुचारु और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती […]

You May Like