वाशिंगटन, 21 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बगराम सैन्य अड्डे को अमेरिका को सौंपने से इनकार करने पर अफ़ग़ानिस्तान को ‘खराब बातें ‘ करने की धमकी दी।
ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर कहा, “अगर अफ़ग़ानिस्तान बगराम एयरबेस को इसे बनाने वालों, यानी अमेरिका को वापस नहीं करता, तो खराब बातें होंगी!!!”
