
छिंदवाड़ा. शहर कांग्रेस कमेटी ने राज्यसभा सीट से एपस्टीन फाइल्स के मुख्य किरदार को उम्मीदवार बनाए जाने का जमकर विरोध किया। हरदीप पुरी हाय..हाय के नारे लगाते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचे। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि भाजपा दबाव में है या फिर कुछ छिपा रही है इसलिये ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाई जिसकी छवि पूरे देश में धुमिल हो चुकी है। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकजुट हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की । रैली राजीव भावन से होकर जिला अस्पताल, कोतवाली थाना से होते हुए अनगढ़ हनुमान मंदिर होते हुए महात्मा गांधी चौक पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजूदगी में पूरी ताकत के साथ विरोध व्यक्त करते हुए हरदीप पुरी का पुतला फूंका और कहा कि यदि उम्मीदवार नहीं बदला गया तो कांग्रेस सतत रूप से ऐसे ही विरोध प्रगट करेगी।
क्योंकि जघन्य अपराधी एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की फोटो और वीडियो सामने आने के बाद भी भाजपा ने उसे मप्र की रिक्त सीट से उम्मीदवार घोषित कर यह साबित कर दिया कि भाजपा के लिए सत्ता से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के मामले को लेकर हरदीप पुरी विवादित है। इसके बाद भी उन्हें उम्मीदवार बनाने के पीछे भाजपा की क्या मजबूरी है? क्या भाजपा किसी दबाव में है या किसी ऐसी आपत्तिजनक सामग्री हरदीप पुरी के पास है जिससे भाजपा डरी हुई है वह बाहर ना आए इसीलिये हरदीप पुरी को मप्र की पवित्र भूमि से रिक्त राज्यसभा की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि देश और दुनिया ने देखा है कि कुख्यात आरोपी एपस्टीन के साथ फोटो और नाम सामने आने के बाद भी भाजपा ने उसे उम्मीदवार घोषित किया है। मागो ने तत्काल नाम वापस लेने की मांग की है ताकि राज्य सभा सीट से कोई साफ सुथरी छवि वाला जनप्रतिनिधि को अवसर मिले।
