सिंगरौली:जियावन थाना क्षेत्र की कुंदवार चौकी अंतर्गत सरौंधा गांव में आधी रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, तारकेश्वर शुक्ला के घर का ताला तोड़कर चोर पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी कर फरार हो गए। फरियादी के मुताबिक घर से करीब एक लाख रुपये से अधिक नकद और लाखों रुपये के जेवर चोरी हुए हैं। उन्होंने चोरी की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक होने का दावा किया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।यदि फरियादी द्वारा बताए गए नुकसान का आकलन सही पाया जाता है तो यह सिंगरौली जिले की अब तक की सबसे बड़ी चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
