बैतूल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पाढर मंडल के बूथ क्रमांक 339 पर स्थानीय नागरिकजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
