विदिशा: भारतीय वन सेवा संगठन के चुनाव में हेमंत यादव डीएफओ को भारतीय वन सेवा संगठन मध्य प्रदेश के सहायक सचिव के रूप में चुना गया है। इस चुनाव में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव के द्वारा संगठन के समस्त पदाधिकारियों के चुनाव में प्रस्ताव रखे गए, जिसमें प्रदेश के समस्त आईएफएस अधिकारियों के द्वारा अनुमोदन किया गया एवं श्री श्रीवास्तव द्वारा नवीन संगठन के पदाधिकारियों को भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं पिछली कार्यकारिणी के समस्त अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
समस्त कार्यवाही भोपाल वन भवन में संपन्न की गई विदिशा जिले के समस्त कर्मचारियों ने भारतीय वन सेवा संगठन के चुनाव में सहायक सचिव के रूप में आपके निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह आपकी कर्मठता, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का प्रमाण है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप अपने नए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ करेंगे, और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
