VIT ने VITEEE 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए, परीक्षा 28 अप्रैल से 3 मई तक

भोपाल। वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) ने वर्ष 2026 के लिए आयोजित होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा VITEEE 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक छात्र अब www.viteee.vit.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा एक ही चरण में 28 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा भारत के 134 शहरों और 9 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर होगी, जिससे परीक्षार्थी अपने सुविधा अनुसार स्थान चुन सकेंगे।

छात्र VIT के वेल्लोर, चेन्नई, अमरावती और भोपाल कैंपस में संचालित प्रमुख इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं। विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे, मजबूत उद्योग संबंधों और उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण VIT देश में इंजीनियरिंग शिक्षा के प्रमुख संस्थानों में से एक माना जाता है।

Next Post

जनता के हाथों में सुदर्शन चक्र की ताकत, महागठबंधन को करें समाप्त: डॉ.यादव

Fri Oct 24 , 2025
पटना। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बिहार की बगहा, सिकटा और सहरसा विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता के हाथों में सुदर्शन चक्र की तरह वोट की ताकत है, जिससे महागठबंधन का अंत किया जा […]

You May Like