कनाड़िया तालाब जीर्णोद्धार कार्यों का आयुक्त द्वारा निरीक्षण

इंदौर:आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के कनाड़िया तालाब जीर्णोद्धार कार्यों का आयुक्त ने मौका निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बारिश में तालाब में पानी आने वाली चैनल से बाधक हटाने और तालाब की जलभराव क्षमता बढ़ाने का कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए.निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सांवेर विधानसभा के गांव कनाडिया में गंगा जल संवर्धन योजना के तहत 1.40 करोड़ रुपए की लागत से तालाब जीर्णोद्धार किया जा रहा है.

इसके लिए तलब की क्षमता बढ़ाने,बंड की पिचिंग, चैन लिंक फेंसिंग, तालाब की चैनल से बाधक हटाने, तालाब सौंदर्यकरण, इनलेट, आउटलेट के पाइप लाइन डालना, इंट्री गेट बनाना, पाथवे, पौधारोपण आदि काम किया जा रहा है. उक्त विकास कार्यों आयुक्त ने आज अवलोकन किया. अवलोकन के बाद आयुक्त सिंघल द्वारा तालाब की जलधारा एवं चैनलों को बारिश का पानी आने की बाधाओं को हटाने के अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित न हो, ताकि तालाब की जल क्षमता में वृद्धि हो सके. साथ ही तालाब जीर्णोद्धार कार्य में तेजी लाने और समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री अश्विन जनवदे, सहायक यंत्री आकाश जैन, उप यंत्री, कंसल्टेंट एवं संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Next Post

आज से नौतपा होगा शुरू

Mon May 25 , 2026
इंदौर:आज से गर्मी के मुख्य 9 दिन शुरू हो रहे हैं, इसको नौ तपा भी कहते है. इस दौरान सूर्य रोहणी नक्षत्र में गोचर करते है. रोहिणी नक्षत्र में हर साल 25 मई से 3 जून तक 9 दिन सूर्य का तेज बढ़ने से भीषण गर्मी पड़ती है. इन नौ […]

You May Like

Play sound