भोपाल। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित चल समारोह के दौरान पुराना शहर की यातायात डायवर्सन व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए हैं. आज सुबह से ही मार्गों को परिवर्तित किया गया है.
चल समारोह का मार्गः- जनकपुरी सुभाष चौक (सराफा चौक) से प्रारंभ होकर लोहा बाजार, जुमेराती, जनकपुरी, सिंधी मार्केट, भवानी मंदिर सोमवारा से होते हुए लखेरापुरा, पीपल चौक, चिंतामन चौराहे से इतवारा जैन मंदिर, मंगलवारा थाने के सामने से कुंदन नमकीन से घोड़ा नक्कास, अग्रवाल पुड़ी भंडार, छोटे भैया र्कानर से हनुमानगंज रोड स्थित हुनमान मंदिर पर पहुच कर समाप्त होगा.
01. लोक परिवहन/सभी प्रकार के चार पहिया वाहन/सवारी वाहन मोती मस्जिद चौराहे से बुधवारा चौराहे की ओर, तलैया तिराहा से बुधवारा की ओर, भारत टाकिज से इतवारा की ओर, चौकी इमामबाडा से जुमेराती की ओर, नादरा बस स्टेण्ड से घोडा नक्कास की ओर, अल्पनातिराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, भोपाल टाकीज चौराहे से नादरा बस स्टेण्ड की ओर, काजीकेम्प से सिंधी कालोनी की ओर आवश्यकतानुसार आवागमन परिवर्तित मार्ग से चल सकेगें.
वैकल्पिक मार्गः-यह वाहन अल्पना तिराहा से समानातंर मार्ग होते हुये सपना लाज तिराहा, अग्रवाल धर्मशाला, सिंधी कालानी से शाहजहानाबाद बजरिया तिराहा, शर्मा कालोनी तिराहा से तीनमोहरा होकर आवागमन कर सकेगें एवं तलैया से लिली टाकिज चौराहा होकर, इमामबाडा से पीरगेट, मोती मस्जिद, रेतघाट, कमलापार्क होकर आवागमन कर सकेगें.
