भक्तों की मुरादों को पूरा करने को लेकर चमत्कारिक हैं अष्टभुजी देवी

सीधी: कुसमी अंचल के गोतरा गोपद नदी के समीप विराजी मां अष्ठभुजी भक्तों की सभी मुरादे पूरी करती हैं। शारदेय नवरात्रि में माता के दर्शन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त तडक़े भोर 4 बजे से देर शाम तक पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के षष्ठी तिथि को बड़ी संख्या में भक्त माता को श्रृंगार चढ़ाने के लिए दूर-दूर से गाजे बाजे के साथ पहुंचे।
वहीं अष्ठमी एवं नवमी तिथि पर मंदिर में भारी भीड़ होने की संभावना है। अष्ठमी एवं नवमी को भक्तों द्वारा पूजन, हवन, कन्या भोज एवं भण्डारे का आयोजन किया जाता है जहां भारी भीड़ होती है। साथ ही नवरात्रि के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा भी भंडारे का विशेष आयोजन किया जाता है। बात चाहे चैत्र नवरात्रि की हो या क्वांर नवरात्रि की हो, दोनों नवरात्रो में यहां न केवल जिले बल्कि अन्य प्रांतों से भी भक्त दर्शन के साथ अपनी-अपनी मुरादे लेकर मां के दरबार में पहुंचते हैं। भक्तों का विश्वास श्रद्धा मां के प्रति बढ़ती गई और बाद में अष्टभुजी मंदिर समिति द्वारा अब यह एक सुन्दर व भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है। भक्तों का विश्वास है कि माता सभी की मुंहमांगी मुरादें पूरी करती हैं। बताया जाता है कि माता के आशीर्वाद से कइयो की खाली गोद भर गई। कई बेरोजगारों को रोजगार मिला। कई व्यापारियों का व्यापार माता के आशीर्वाद से बढ़ गया। गोतरा देवी की ख्याति चमत्कारिक देवी के रूप में काफी दूर-दूर तक होने के कारण यहां नवरात्र के दिनों में भक्तगण विशेष रूप से पहुंचते हैं। आस्था के साथ यहां मांगी गई भक्तों की सभी मुरादें मां अवश्य पूरा करती हैं।

Next Post

अटल के मैराथन शतक से अफगानिस्तान ने ड्रा कराया टेस्ट

Wed Oct 14 , 2026
अबू धाबी, (वार्ता) अबू धाबी में बंगलादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट ड्रा कराने के लिए अफगानिस्तान ने अंतिम दिन मंगलवार को एक्शन से भरपूर बल्लेबाजी की और जीत के लिए 479 रन का लक्ष्य रखने के बाद 346/8 पर ड्रा समाप्त हुआ। सेदिकुल्लाह अटल की 332 गेंदों में 111 रन […]

You May Like

Play sound