जनता के हाथों में सुदर्शन चक्र की ताकत, महागठबंधन को करें समाप्त: डॉ.यादव

पटना। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बिहार की बगहा, सिकटा और सहरसा विधानसभाओं में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता के हाथों में सुदर्शन चक्र की तरह वोट की ताकत है, जिससे महागठबंधन का अंत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को महादलित और ओबीसी आयोग की सौगात दी है और गरीबों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण में बाधा डाली, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने भव्य राम मंदिर का सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवादी पार्टी है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश को अपना परिवार मानते हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव कांग्रेस और इंडी गठबंधन को सबक सिखाने का सही समय है।

Next Post

रीवा में कार्बाइड गन की बिक्री और प्रदर्शन पर प्रतिबंध

Fri Oct 24 , 2025
रीवा। कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. अगर कोई इसका उपयोग करते पाया जायेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी. उल्लेखनीय है कि जिले के अंदर कार्बाइड गन का उपयोग हो रहा है. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में कार्बाइड गन का निर्माण भण्डारण एवं क्रय […]

You May Like