जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत टेमर नदी गेमन पुल के पास लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका फिलहाल पता नहीं चल सका। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगल भूमिया 70 वर्ष निवासी भोलानगर बगरी ने सूचना दी कि उसका छोटा बेटा बिन्नू भूमिया 25 वर्ष शराब पीने के आदी था जो 1 जनवरी की दोपहर लगभग 2 बजे घर से नहाने जाने की कहकर निकला था.
शराब पिये हुये था जो शाम को वापस नहीं आया जिसकी तलाश आसपास की पता नहीं चला था, बिन्नू भूमिया कई बार घर से बिना बताये चला जाता था और 3-4 दिन में वापस आ जाता था, उसे लगा बेटा वापस आ जायेगा। 5 जनवरी को उसे पता चला कि एक शव टेमर नदी गेमन पुल के पास पड़ा है जहॉ पहुंच कर देखा शव उसके बेटे बिन्नू भूमिया का है।
