दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर रोक को लेकर चीन से हो रही है वार्ता: भारत

नयी दिल्ली 12 जून (वार्ता) चीन द्वारा दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर रोक लगाने के फैसले पर भारत चीनी पक्ष से पुनर्विचार के अनुरोध के साथ बातचीत कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में कीमती खनिजों के निर्यात पर रोक के फैसले के बारे में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, “हम चीनी पक्ष के संपर्क में हैं। अप्रैल की शुरुआत में, चीनी वाणिज्य मंत्रालय और सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन ने कुछ दुर्लभ खनिजों से संबंधित वस्तुओं पर निर्यात नियंत्रण लागू करने के निर्णय की घोषणा की है।

प्रवक्ता ने कहा, “हम अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं के अनुरूप व्यापार के लिए आपूर्ति श्रृंखला में पूर्वानुमान लाने के लिए दिल्ली में चीनी राजदूतावास और बीजिंग में चीनी सरकार के संपर्क में हैं।”

चीन सरकार के दुर्लभ खनिजों खासतौर पर पृथ्वी चुंबक के निर्यात पर रोक लगाने के कारण भारत में इलैक्ट्रिक वाहन उद्योग पर बुरा प्रभाव पड़ने की आशंका है।

Next Post

अयोध्या को ‘मदिरायल’ बना रही योगी सरकार कुंभ मृतकों का छिपा रही है आंकड़ा : कांग्रेस

Thu Jun 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पैसा कमाने के लिए पवित्र नगरी अयोध्या को ‘मदिरायल’ में तब्दील कर दिया है और वहां प्रतिबंधित क्षेत्र में शराब बेची जा रही है। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय […]

You May Like