कांवड़ भरने 50 शिव भक्त हरिद्वार के लिए रवाना

भिंड: श्रावण मास के चलते हर कोई महादेव की भक्ति में डूबा हुआ है। युवा कांवड़ में गंगाजल भरकर ला रहे हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। इसी क्रम में फूप कस्बे से 50 युवा शिव भक्त डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

हरिद्वार रवाना होने से पहले युवा शिवभक्तों ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग हरिद्वार से डाक कांवड़ से गंगा लेकर फूप आएंगे। फूप में महादेव का गंगा जल से अभिषेक किया जाएगा। यह यात्रा पांच दिन की रहेगी। सोमवार को हम फूप वापस आ जाएंगे

Next Post

सेंवढ़ा का ग्वालियर-भिंड से संपर्क कटा, 60 घंटे सिंध की बाढ़ में डूबा रहा 96 साल पुराना पुल

Fri Jul 18 , 2025
दतिया: बीती देर रात तक लगातार उफान पर रहने के बाद सिंध नदी में उतार तो आया लेकिन पानी का सैलाब अपने साथ पुल पर 5.5 मीटर की सड़क भी बहा ले गया। यह पुल 96 साल पुराना है। पिछले साल मप्र राज्य सड़क विकास निगम ने सड़क की मरम्मत […]

You May Like