ऐतिहासिक दतिया ऊनाव बालाजी मंदिर में चोरी, 15 लाख के खजाने पर चोरों ने हाथ साफ किया

दतिया: दतिया के ऊनाव बालाजी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर का कीमती खजाना लूट लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर से लगभग 15 लाख रुपए के सोने चांदी के यंत्र और नकदी पर हाथ साफ किया है।

मंदिर परिसर में लगे सुरक्षा कैमरे भी चोरों ने ध्वस्त कर दिए जिससे सुराग खोजना मुश्किल हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा का माहौल है और मंदिर के पास जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा की कमी के चलते चोरों को ऐसा दुस्साहस करने का मौका मिला। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Next Post

पीथमपुर में आत्मदाह की कोशिश

Fri Jan 3 , 2025
जहरीले कचरे के विरोध में पीथमपुर : जहरीला कचरा जलाए जाने का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप ले रहा है कचरा जलाए जाने के विरोध में मैं शामिल राजू पटेल और राजकुमार रघुवंशी ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। जिन्हें तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया […]

You May Like